कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
शुक्रवार की देर शाम हुई हल्की बारिश से शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गयी।इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।इस दौरान सासाराम-चौसा पथ पर निर्मित ऊपरी पुल के सर्विस रोड में करीब आधा दर्जन जगहों पर जलजमाव हो गया।हल्की बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव देख शहरवासियों की चिंता बढ़ गयी है।रविन्द्र नाथ पाठक,गोकुल चौहान,उमेश कुमार गुप्ता,मनोज केसरी,संजय चौधरी, दिनेश राय, रंजीत सिंह,अमरकांत कुमार,खेदन प्रसाद सिंह,देवमुनि सिंह,सुरेंद्र दुबे आदि लोगों का कहना है कि यदि हल्की बारिश में ही मुख्य सड़कों पर इस कदर जलजमाव हो गया तो भारी बारिश होने पर शहर की क्या स्थिति होगी।अभी तो बरसात की शुरुआत ही हुई है.शुरुआती दिनों में ही शहर में करोड़ों रुपये से हुई विकास योजनाओं की पोल खुल गयी।लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन के लापरवाही के कारण शहर के अधिकांश नाले और बड़ी नालियों की उड़ाही कार्य नहीं किया गया है।शहर में साफ-सफाई और नाला उड़ाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है.इससे सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।लोगों ने कहा कि समय रहते नगर प्रशासन अगर जलजमाव की स्थिति पर काबू पाया तो बरसात के दिनों में शहर की स्थिति और भयावह रूप धारण करेगी.इस संबंध में पूछे जाने पर नगर इओ ओमप्रकाश सिंह ने चुप्पी साध ली.वहीं,नगर स्वच्छता पदाधिकारी प्रीति आर्या ने बताया कि जलजमाव से निजात के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं।



