पटना बिहार/Etv News 24
छठ महापर्व आने वाला है। हर तरफ अब छठ के गीत सुनाई देने लगे हैं। इसी बीच सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव के आवाज में बहुत प्यारा और बेटियों पर केन्द्रित छठ गीत छठी माई दिहली हीरा जइसन बेटी 2.0 उनके आफिसियल यूट्यूब चैनल पर विगत दिनों रिलिज हुआ है। यह गीत रीलिज के साथ ही धूम मचा दिया है। महज चार घंटे में एक लाख से ऊपर लोगों ने इस गीत को देखा है। गीतकार अभिषेक भोजपुरिया द्वारा लिखित इस गीत पर अभिनय किया मशहूर यूट्यूब इन्फ्लुएंसर कामिनी सिंह ने।
बातचीत के क्रम में मनीषा बताती हैं कि बेटियों के ऊपर किया जाने वाला यह हमारा तीसरा सीरिज है। पिछले वर्ष छठ पर मैंने इस गीत का पहला पार्ट गाया था असो जोड़े कोड़े कोसी जो बेटी होने की खुशी जाहिर करने वाला था। हर बेटी अपने माँ बाप के लिए हीरा है। चाहे वह मनीषा श्रीवास्तव हों, चाहे कामिनी सिंह हों या आप सभी बेटियां हों। छठी मैया खुद एक बेटी हैं तो छठी मैया की कृपा से हम बेटियों के उपलब्धियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब बेटियां बोझ नहीं बल्कि माँ-बाप, परिवार, समाज की अभिमान बनकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। मैंने अपने गीतकार अभिषेक भोजपुरिया से बेटियों को लेकर कुछ अलग लिखने को कहा जिसे उन्होंने मेरी भावनाओं को समझकर यह गीत लिखा और आज लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गीत पर शानदार अभिनय करते हुए कामिनी सिंह ने और अधिक गीत को जीवंत बना दिया है।
मनीषा श्रीवास्तव आगे कहती हैं कि मैं समाज के स्टीरियो टाइप विचारधारा को तोड़कर बेटियों के हित में नित्य नया काम कर रही हूँ। जैसे हमारे यहाँ गांव शहर में यह परम्परा है कि आज भी छठ में दउरा बेटी के माथ पर नहीं उठाया जाता लेकिन, अब मानसिकता बदल रही हैं। जब बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं तो दउरा क्यों नहीं उठायेंगी। इस तरह के छठ गीत को लाने के पीछे हमारा मकसद भी यही था। अमूमन छठ गीतों में आप इमोसन कंटेंट जुड़ा देखेंगे लेकिन यहाँ हमने छठी मैया को धन्यवाद कहा है। हमने उनसे कहा है कि आपकी कृपा से संतान हुई। संतान में बेटी हुई। अब वह बेटियाँ इस काबिल हो गयी हैं कि चुल्हा चौका से लेकर चांद तक का सफर कर रही हैं। घर से लेकर संसद तक सम्भाल रही हैं। खेत से लेके कार्यालय तक सम्भाल रही हैं। अब वह आपके घाट पर दउरा लेकर आ रही हैं।
बताते चलें कि मनीषा श्रीवास्तव द्वारा गाये इस गीत को शानदार बनाने में उनकी पूरी टीम ने अपना सहयोग दिया है। इस गीत का संगीत दिया है पवन बैंजो ने तथा वीडियो निर्देशक अभिषेक भोजपुरिया हैं। डीओपी सोनु हाजिपुरी एवं इडिटर प्रकाश प्रजापति हैं।



