तिलौथू रोहतास/Etv News 24
माँ सरस्वती देवी पुस्तकालय एवं वाचनालय चंदनपुरा के संस्थापक श्री ओम प्रकाश ओम जी द्वारा संचालित निःशुल्क पाठशाला, चंदनपुरा में शनिवार को एक अनोखा और प्रेरणादायक जन्मदिन मनाया गया।तिलौथू निवासी आलोक कुमार सिंह जो रोहतास हाई स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत इनकी सुपुत्री अलंकृता ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, बैग, पेन और खाने के लिए चॉकलेट-मिठाइयां वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान और प्रसन्नता देखने को मिली, वह देखते ही बन रही थी। बच्चों ने अलंकृता को जन्मदिन की बधाई दी और साथ में खेल-कूद कर खुशियां साझा की।इस अवसर पर बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक संदेश वीडियो भी बनाया गया, जो समाज के लिए एक सीख है कि जन्मदिन होटलों में नहीं, बल्कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाना ही सच्ची खुशी और प्रेरणा का स्रोत है। इस नेक पहल के लिए स्थानीय लोगों ने आलोक सिंह जी के परिवार और पुस्तकालय के संस्थापक श्री ओम प्रकाश ओम जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




