पटना बिहार/ Etv News 24
जदयू के वरिष्ठ नेता सह विधायक श्याम रजक के 28 हार्डिंग रोड, पटना स्थित सरकारी आवास पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ तथा समाज के नेशनल ब्रेवरी अवार्ड, जीवन रक्षा पदक एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित आध्यात्मिक गुरु परमपूज्य श्री अशोक जी महाराज, पीठाधीश्वर सिद्धपीठ ज्वाला मां मंदिर बरिगवां, लखनऊ का आगमन हुआ।इस अवसर पर बिहार अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से प्रोफेसर पवन रजक एवं जदयू नेता रंजीत रजक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर परमपूज्य श्री अशोक जी महाराज का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, श्री अशोक जी महाराज द्वारा श्याम रजक को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।मुलाकात के दौरान धोबी समाज को देशभर में संगठित करने, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के संगठन को और मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

श्री अशोक जी महाराज के पटना आगमन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ावा देना और महासंघ के विस्तार को गति देना बताया गया।इस दौरान लखनऊ के सुनील कनौजिया, अशोक जी महाराज, रायबरेली के कमलेश चौधरी, फतेहपुर के कमलेश चौधरी तथा प्रयागराज के अंकित कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय धोबी महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, देवेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष सुरेश रजक समेत संगठन के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




