एसपी विनीत जायसवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन बने ऋषिकेश
बाराबंकी में 15 से 17 नवंबर तक आयोजित हुई थी जोनल प्रतियोगिता
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर / लखनऊ जोन की 29वीं जोनल अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में सुलतानपुर पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से जनपद पुलिस का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में सुलतानपुर पुलिस के आरक्षी ऋषिकेश ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।
15 से 17 नवंबर तक बाराबंकी जनपद स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच सुलतानपुर पुलिस की टीम ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और बेहतर टीमवर्क का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनने में सफलता हासिल की।
टीम की इस उपलब्धि पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सुलतानपुर पुलिस की इस सफलता पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




