महिला पुलिस अधिकारी के अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता की हो रही सराहना प्राची सिंह ने साबित किया, नारी शक्ति किसी भी चुनौती से मुकाबला करने में सक्षम
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ के जनपद अंबेडकरनगर में बीती रात कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान महिला पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अदम्य साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। मुठभेड़ के दौरान उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और मोर्चे पर डटी रहीं। उनके इस साहसिक कदम की हर तरफ सराहना हो रही है।
प्राची सिंह की बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिला अधिकारी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरी दृढ़ता और कुशल नेतृत्व के साथ जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं। उनका साहस केवल पुलिस विभाग की महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी और महिला के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनकी कार्यशैली और निर्भीकता ने यह संदेश दिया है कि नारी केवल ममता और संवेदना की प्रतीक नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, संघर्ष और पराक्रम की भी पहचान है। कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य को सर्वोपरि रखने वाली प्राची सिंह का यह जज्बा आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और हर चुनौती का डटकर सामना करने की प्रेरणा देगा।
उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि प्राची सिंह ने अपने कार्यों से साबित किया है कि मजबूत हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।




