प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में “मिथिला विभूति स्नेहलता” पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण हेतु ग्रामीणों की बैठक। आयोजित: श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर डरौरी मैं गुरुवार को की गईशिम्मर फ़िल्म्स इंटरनेशनल (मुंबई/दरभंगा) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामनरेश ठाकुर ने की।बैठक में युवा फिल्म निर्देशक सुमित सुमन ने मिथिला की अद्वितीय सांस्कृतिक विभूति – स्नेहलता जी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण का प्रस्ताव रखा।उपस्थित ग्रामीणजनों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।इसे मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। श्री सुमन ने जानकारी दी कि डॉक्यूमेंट्री हेतु शोध कार्य प्रगति पर है। आगे उन्होंने बताया कि स्वर्गीय पद्म विभूषण शारदा सिन्हा जी, जो स्नेहलता जी के गीतों की प्रमुख गायिका रही हैं, इस विषय पर वीडियो इंटरव्यू पहले ही लिया जा चुका था ।बैठक में निम्न ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति रामशेखर ठाकुर कृष्ण कुमार कन्हैया रजनीश कुमार• श्री राम शेखर ठाकुर• श्री कृष्ण कुमार “कन्हैया”माधव कुमार गौरव कुमार• रजनीश अभिषेक राकेश कुमार गौतम कुमार संगम कुमार आदि मौजूद थे।बैठक मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का एक सशक्त उदाहरण बनेगी। महत्वपूर्ण घोषणा:इस निर्माणाधीन डॉक्यूमेंट्री फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आगामी विवाह पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित भाव-कार्यक्रम में की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग मिथिला विभूति स्नेहलता जी के जीवन, व्यक्तित्व व योगदान से परिचित हो सकें।



