प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा वार्ड 6 में उमेश प्रसाद कुंवर के घर अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात पिछले दीवाल से कूद कर घर में घुस गए। घर में रखें गोदरेज अलमारी को खोलकर सामान चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित गृह स्वामी उमेश प्रसाद कुंवर ने बताया कि घर में बहूओ की रखी की सोने व चांदी जेवरात लगभग 4 लाख नगदी 1 लाख 30हजार अज्ञात चोर समान चुरा कर ले गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के पदाधिकारी अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ घटना की जांच की । पिड़ित द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आलोक में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अग्रतर कार्रवाई में जुट गए हैं। इस घटना को लेकर गांव में लोगों की नींद हराम होने की बात बताई है।



