प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर स्थित एक निजी विद्यालय सभागार में गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्चाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा सभी बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को 131कल्याणपुर विधानसभा के दो प्रखंड दो क्रमशः कल्याणपुर पूसा प्रखंडों के सभी बीएलओ सुपरवाइजर को मालीनगर में 10:30 बजे से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर देवेंद्र कुमार पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार, उपस्थित रहे।1 अगस्त को को होने वाली मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन के उपरांत, प्राप्त दावा आपत्ति के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण व दिशा निर्देश देने की बात बताई गई है।



