जिलाधिकारी को सौंपेंगे मांगपत्र, समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv news 24 /संवाददाता वागीश
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक शुक्रवार को गंगागंज स्थित प्रदेश कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में लखनऊ जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान तथा सरकारी क्रय केंद्रों पर आ रही दिक्कतों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी लखनऊ को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम यादव, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव आदर्श वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी फुरकान राइन, प्रदेश सलाहकार राजकुमार यादव, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, मंडल सचिव रामचंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष करन गुप्ता (बीरू), जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मदन चंद्र लोधी, तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, जिला सचिव बैजनाथ एवं वकार अहमद, जिला प्रभारी प्रेमवती, महिला जिला अध्यक्ष नबीहूं खान, महानगर अध्यक्ष विनोद धीमान और युवा नगर अध्यक्ष वीरपाल लोधी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




