गैंग के साथ डकैती की वारदात को अंजाम देने का आरोप, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
राजनीतिक रसूख के इस्तेमाल और अधिकारियों पर दबाव बनाने के दावों से उठे सवाल
बिहार/ Etv News 24/ब्यूरो दरभंगा
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा में 62 किलो चांदी की कथित लूट का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी में भाजपा नेता विशाल महासेठ पर अपने कथित गैंग के साथ डकैती की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आना बाकी है। आरोपों के मुताबिक, विशाल महासेठ की राजनीतिक पहुंच और प्रभाव को लेकर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वह कथित तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से नजदीकी और नितिन नबीन से सीधे संपर्क होने की बात कहकर स्थानीय स्तर पर अपना प्रभाव जताता था। यह भी आरोप है कि राजनीतिक संबंधों का हवाला देकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी।
इस पूरे प्रकरण ने राजनीतिक संरक्षण, अपराध और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोपों में सच्चाई है तो यह
कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक शुचिता का भी गंभीर मामला है। अब निगाहें पुलिस की निष्पक्ष जांच पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि 62 किलो चांदी की लूट में किन लोगों की भूमिका सामने आती है और कथित राजनीतिक रसूख की जांच में क्या तथ्य उजागर होते हैं।




