शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे ली अंतिम सांस, हृदय गति रुकने से निधन की प्रारंभिक सूचना
साथी पुलिसकर्मियों में पसरा मातम, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
उपनिरीक्षक के अचानक निधन से शिवगढ़ थाना परिसर में गमगीन माहौल छा गया। उनके साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी इस दुखद खबर से स्तब्ध रह गए। सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपना कर्तव्यनिष्ठ साथी बताया।
संजय सिंह के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने अपने एक साथी अधिकारी को खो दिया है। वहीं, उनके परिजनों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है। पुलिसकर्मी और परिचित दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।




