निर्दलीय राजीव यादव ने दी कड़ी चुनौती, आखिरी दौर तक बनी रही सियासी हलचल
ध्रुव त्रिपाठी की जीत ने बचाई भाजपा की प्रतिष्ठा, मामूली अंतर से निकला परिणाम
उत्तर प्रदेश / etv news24 ब्यूरो एजेंसी लखनऊ
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के जनपद गोरखपुर के गोरखपुर शिक्षक खंड विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने उन्हें कड़ी चुनौती देते हुए मुकाबले को आखिरी समय तक दिलचस्प बनाए रखा।
अंततः ध्रुव त्रिपाठी ने महज 276 वोटों के अंतर से बाजी मार ली।
चुनाव परिणाम ने गोरखपुर की सियासत में चर्चाओं को तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत भले ही हुई, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार की चुनौती ने मुकाबले को आसान नहीं रहने दिया। बेहद कम मतों के अंतर से मिली जीत ने चुनावी संघर्ष की तीव्रता को उजागर किया।
राजनीतिक दृष्टि से यह मुकाबला भाजपा के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जा रहा था। ध्रुव त्रिपाठी की जीत से पार्टी को राहत मिली, वहीं राजीव यादव ने कड़ी टक्कर देकर चुनाव को चर्चा का विषय बना दिया। महज 276 वोटों के अंतर ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कितना करीबी रहा।




