मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
नई दिल्ली/ Etv News 24/ब्यूरो एजेंसी
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 28 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगाई गई।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम को स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग के हस्ताक्षर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब मध्य प्रदेश की इस सीट पर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में मंत्री हैं और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।




