प्रयागराज में हुई बैठक दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होगी रैली
सुलतानपुर के कांग्रेस नेताओं ने भी लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेसजन
संगठनात्मक समन्वय और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर
प्रयागराज उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
प्रयागराज/सुलतानपुर दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के शंकर लाल मेमोरियल हॉल में प्रयाग जोन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद तथा एआइसीसी सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी वरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाली रैली को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में सुलतानपुर से पूर्व एमएलसी डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, कादीपुर विधानसभा क्षेत्र (191-सुरक्षित) से भावी प्रत्याशी सुरजीत कुमार एडवोकेट, पीसीसी सदस्य कमल नयन वर्मा, योगेश पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा और ओम प्रकाश चौटाला समेत अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय बनाकर तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। पार्टी की ओर से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का आह्वान किया गया। सुरजीत कुमार ‘एडवोकेट’ ने कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से रैली की तैयारियों में भागीदारी की।




