इसौली की सियासत में बढ़ी हलचल
विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में हुई मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायने
सपा से टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
जनपद सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र की सियासत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में हुई इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसौली सीट से सपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे शकील अहमद की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद क्षेत्र के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
शकील अहमद ने अखिलेश यादव से आत्मीय मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसे इसौली विधानसभा क्षेत्र में अपनी दावेदारी मजबूत करने की दिशा में एक अहम सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।
हालांकि, मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव या टिकट को लेकर क्या चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद इसौली में सपा की चुनावी रणनीति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी इसौली विधानसभा सीट पर किसे अपना प्रत्याशी बनाती है। फिलहाल, शकील अहमद और अखिलेश यादव की मुलाकात ने क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।




