महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 25 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 17 नवंबर 2025 को घोषित वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। इसके तहत प्रतिबंधित अवकाशों की सूची के क्रमांक 24 पर दर्ज महर्षि वाल्मीकि जयंती को अब सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत नहीं होगा अवकाश
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि 26 अक्टूबर का यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत नहीं होगा। सामान्य प्रशासन अनुभाग ने संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतियां भेज दी हैं।
25 अक्टूबर को जारी हुआ शासनादेश यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एससीवीएस रंगा राव की ओर से जारी किया गया है। शासन ने पूर्व में जारी अवकाश संबंधी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित करने का निर्णय लिया है, जबकि उसके शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।




