क्षत्रिय शिक्षा समिति की बैठक में प्रबंध समिति का गठन, पदाधिकारियों का मनोनयन
शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता संजय सिंह
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
क्षत्रिय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राणा प्रताप पीजी कॉलेज, सुलतानपुर की प्रबंध समिति के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने बजरंग बहादुर सिंह को महाविद्यालय प्रबंध समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।समिति में बालचंद्र सिंह को प्रबंधक, रणजीत सिंह को सहायक प्रबंधक, सुरेंद्र नाथ सिंह को संप्रेक्षक, आशीष कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा महेंद्र प्रसाद शर्मा को विधि परामर्शदाता बनाया गया। सदस्य के रूप में शुभ नारायण सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सूर्य भान सिंह, सरदार अमरजीत सिंह और डॉ. विनोद कुमार सिंह का मनोनयन किया गया।बैठक में तय किया गया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रबंध समिति में पदेन सदस्य होंगे। इसके अलावा तीन प्राध्यापक प्रतिनिधियों और एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रतिनिधि को भी समिति में शामिल किया जाएगा।अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और संस्थान की गरिमा को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे।वहीं, उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बजरंग बहादुर सिंह ने समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास और शैक्षिक उन्नयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।




