सासाराम रोहतास/ Etv News 24
रोहतास: बिहार के सासाराम में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती ताराचंडी के पास से बेदा जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि ऑटो चालक उसे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों संदीप कुमार और चित्रंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।सासाराम की घटना से इलाके में चिंता का माहौल।




