जिला न्यायालय के बाहर कांग्रेसियों ने लगाए ‘सत्यमेव जयते’ के बैनर, फैसले की तारीख पर बढ़ी हलचल
सत्य के लिए संघर्ष जारी’ के संदेश के साथ राहुल गांधी के आगमन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
जनपद सुल्तानपुर जिला न्यायालय के बाहर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए बैनर और पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन से पहले लगाए गए इन पोस्टरों में ‘सत्य के लिए संघर्ष जारी’ और ‘आप राम के भक्त तो हम भोलेनाथ के पुजारी’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। पोस्टरों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने राजनीतिक संदेश को प्रमुखता से सामने रखा है।
पोस्टरों में राहुल गांधी के हाथ में भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भी दिखाई गई है। वहीं, ‘सत्यमेव जयते’ के संदेश वाले बैनर न्यायालय परिसर के बाहर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
राहुल गांधी से जुड़े मुकदमे में फैसले की निर्धारित तारीख को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। उनके आगमन की संभावना को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया।
न्यायालय के बाहर लगे इन पोस्टरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही। अब सभी की निगाहें मुकदमे से संबंधित न्यायालयी कार्यवाही और आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी निगाहें।




