लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
राजधानी लखनऊ मे जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के आयोजन को लेकर ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष शहजाद कुरैशी के कार्यालय में तैयारी बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।मौलाना अली हुसैन क़मी ने बताया कि 19 सितंबर को जश्न-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शीर्षक से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें शहर के प्रसिद्ध उलेमा, बुद्धिजीवी और वक्ता शामिल होकर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में रसूल-ए-अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत-ए-तय्यबा, उनकी शिक्षाओं, अहले-बैत के नैतिक चरित्र तथा मानवता के लिए दिए गए संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा।*युवा पीढ़ी को सीरत और शिक्षाओं से जोड़ना उद्देश्य*मौलाना अली हुसैन क़मी ने कहा कि जश्न-ए-रसूल के आयोजन का उद्देश्य हुजूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और शिक्षाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को उनके उस्वा-ए-हसना से परिचित कराने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद आफाक ने आयोजन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी मोमिनीन व मोमिनात से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
बैठक में आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने अपील की कि लोग परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर जश्न-ए-रसूल में सहभागिता करें और सीरत-ए-रसूल अल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं से अपने संबंध को और मजबूत बनाएं।बैठक में हाफिज अमीर अहमद, मौलाना आमिर हुसैन, जहां आरा, मोहम्मद शमीम अख्तर, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




