सुलतानपुर के कांग्रेसजन सोहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस नेता
भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे हुंकार
सलाउद्दीन हाशमी, ओमप्रकाश सिंह और मोहसिन सलीम समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
जनपद सुल्तानपुर
रैली को लेकर सुल्तानपुर के कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए 30 अक्टूबर को सुलतानपुर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए। स्टेशन पर जुटे कांग्रेसजनों में रैली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
दिल्ली रवाना होने वाले प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलाउद्दीन हाशमी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहसिन सलीम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतीक अहमद, कोइरीपुर के कांग्रेस नेता एवं जिला महासचिव अतहर नवाब तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज पर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से खड़ा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसी संकल्प के साथ सुलतानपुर से कांग्रेसजनों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।




