धनराज नथवानी और रामगोपाल यादव पर जताया भरोसा
धनराज, राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के पुत्र; नामांकन के साथ सियासी हलचल तेज
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद बुधवार को दोनों उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया। पार्टी की ओर से धनराज नथवानी और रामगोपाल यादव ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
धनराज नथवानी, राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के पुत्र हैं। वहीं रामगोपाल यादव सपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
सपा की ओर से प्रत्याशियों के चयन को आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खासकर धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाए जाने से सपा की रणनीति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।




