शादी समारोह से लौट रहा था गजानंद, हादसे में महावत और साथी घायल मचा हड़कंप
घायल महावत और साथी को पहुंचाया गया अस्पताल
गोरखपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/ संवाददाता वागीश
जिले में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक गजानंद की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गजानंद पर सवार महावत और उसका एक साथी भी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हाथी शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गजानंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायल महावत व उसके साथी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गजानंद की मौत से उसके साथ आए लोगों में शोक छा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।




