दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे साबित अली, चालक वाहन समेत फरार हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर पूरे चुड़िहार के पास हादसा
प्राथमिक उपचार के बाद दर्शन नगर अस्पताल रेफर
हालत चिंताजनकपुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी थानाध्यक्ष बोले- तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश
हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर पूरे चुड़िहार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय साबित अली उर्फ लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल वृद्ध को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए दर्शन नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, साबित अली अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हलियापुर की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक घायल के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।




