अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश जनसमस्याओं के समाधान में न हो देरी
सीएम योगी ने अफसरों को दिए प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश
फरियादियों की समस्याएं सुन बोले सीएम योगी
संवेदनशीलता के साथ करें शिकायतों का समाधान
अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को सुशासन और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। शासन-प्रशासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।




