अलीगढ़ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
अलीगढ़ मे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अब्दुल्लाह हॉल में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं का आक्रोश सामने आया। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाली और चम्मच बजाकर अपनी नाराजगी जताई। *प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई*भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं में बढ़ा आक्रोशप्रदर्शन कर रही छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता सुधारने और हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों पर धक्का-मुक्की का आरोपविरोध प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच भी स्थिति तनावपूर्ण होने की बात सामने आई।
छात्राओं ने बोर्ड के पुरुष सदस्यों पर उनके साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की वास्तविक स्थिति और लगाए गए आरोपों को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।छात्राओं के प्रदर्शन से अब्दुल्लाह हॉल में कुछ समय के लिए माहौल गरम रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अब भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास व्यवस्था को लेकर उठ रही शिकायतों के समाधान की चुनौती है।




