आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त एक बाइक पर चार युवक के साथ गांव में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने एक युवक एक देसी कट्टा एक बिना नंबर प्लेट की हीरो बाइक के साथ ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही थाने से सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को दलबल के साथ हजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर में भेजा गया ,जहां युवक गांव की पहचान शंभू सहनी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई। ग्रामीणों ने युवक को शक के आधार पर खदेड़ा उसके कमर से देसी कट्टा सड़क पर गिरी, ग्रामीण ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर चार युवक सवार होकर गांव में घूम रहे थे। पुलिस को देखते ही तीन भाग निकले। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक युवक के पास से एक बिना नंबर प्लेट की हीरो बाइक पुलिस ने जप्त करते हुए थाना लाई। थाने में एक प्राथमिक संख्या 107/25 दर्ज करते हुए उसे आर्म्स एक्ट का अभियुक्त बनाया गया है।



