पकड़ी में बारा समाज का घुमंतू गौरव समारोह, राज्यमंत्री असीम अरुण ने की शिरकत
पूर्व मंत्री विनोद सिंह और विधायक राज प्रताप उपाध्याय की मौजूदगी में जुटे समाज के लोग
सांस्कृतिक विरासत, अधिकारों और विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर के जिले के पकड़ी में शुक्रवार को आयोजित बारा समाज के घुमंतू गौरव समारोह में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके आगमन पर आयोजकों की ओर से स्वागत किया गया। समारोह में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह तथा सदर विधायक राज प्रताप उपाध्याय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में बारा समाज समेत विभिन्न घुमंतू समुदायों के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घुमंतू समाज की गौरवशाली पहचान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को सामने लाने के साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के मुद्दों को प्रमुखता देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान समाज की समस्याओं, अधिकारों, शिक्षा, सामाजिक सम्मान और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। आयोजन के माध्यम से घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनकी पहचान और गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री असीम अरुण लखनऊ से सुल्तानपुर पहुंचे और पकड़ी में आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक रविन्द्र कुमार बारा, अब्दुल गनी बंजारा और पंकज बाजीगर हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम जारी रहा।




