योग्यता के अनुरूप कार्य और दवा वितरण का अधिकार देने की उठाई मांग मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
सरकार से शोषण बंद करने की अपील
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर मे पदनाम, कार्यक्षेत्र और दायित्वों को लेकर जिले के सुल्तानपुर मे आज फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को अपनी आवाज बुलंद की। विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से योग्यता और प्रशिक्षण के अनुरूप कार्य करने का अधिकार देने की मांग उठाई।
धरने पर बैठे फार्मासिस्टों ने कहा कि उनकी शैक्षिक योग्यता और पेशेवर जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यक्षेत्र निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने सीमित नुस्खे (लिमिटेड प्रिस्क्रिप्शन) की व्यवस्था लागू करने के साथ दवा वितरण का अधिकार देने की मांग की। उनका कहना था कि दवाओं का वितरण प्रशिक्षित और पंजीकृत फार्मासिस्टों के माध्यम से ही कराया जाना चाहिए, जिससे दवा वितरण की प्रक्रिया व्यवस्थित और सुरक्षित हो सके।
प्रदर्शन के दौरान फार्मासिस्टों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अब उनके अधिकारों की अनदेखी और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फार्मासिस्टों ने शासन-प्रशासन से मांगों का शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की अपील की।




