राहुल की टिप्पणी से गरमाई राजनीति
खाने की थाली पर छिड़ा सियासी संग्राम
राहुल गांधी के बयान पर रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा
ब्रिक्स रात्रिभोज से निकली राजनीति की नई चिंगारी
शाकाहारी मेन्यू पर आमने-सामने कांग्रेस-भाजपा
ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी मेन्यू पर सियासी घमासान
राहुल गांधी की टिप्पणी पर रिजिजू का पलटवार
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
राजधानी में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में शाकाहारी मेन्यू को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांसाहारी भोजन को लेकर की गई टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खाने को भी राजनीति का मुद्दा बनाने का आरोप लगाया राहुल गांधी की टिप्पणी सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भोजन जैसी निजी पसंद को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे को राजनीतिक विवाद में बदलने की कोशिश करती है।ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रात्रिभोज के मेन्यू को लेकर शुरू हुई यह बहस अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस समर्थक अपने तर्क दे रहे हैं, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे लेकर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।




