तिलौथू रोहतास/Etv News 24
नगर पंचायत के समहुता (बंजारी) में स्वास्थ्य और शिक्षा की नई क्रांति का आगाज हो गया है। 14 जून , दिन रविवार को दोपहर 3:30 बजे, बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के समीप, ग्राम समहुता में ADM (अद्री देवी मेमोरियल हॉस्पिटल) हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। यह अस्पताल हमारे जिले के जाने-माने सर्जन डॉ. बीरेंद्र कुमार और डॉ. एस. निशा के कुशल नेतृत्व में स्थापित किया जा रहा है।”इस ऐतिहासिक समारोह को बिहार के तेज तर्रार शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश कुमार तिवारी अपने कर-कमलों से संपादित करेंगे। साथ ही, माननीय सांसद श्री मनोज कुमार , चेनारी विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम , डेहरी विधायक श्री सोनू कुमार सिंह , शेरघाटी विधायक श्री उदय यादव और रामगढ़ विधायक श्री पिंटू यादव सहित कई गणमान्य हस्तियाँ इस भव्य कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैं।” ADM हॉस्पिटल में आपको मिलेंगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम: डॉ बिरेंद्र कुमार, डॉ एस. निशा, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. ओ.पी. आनंद सहित अन्य दिग्गज चिकित्सक अब आपकी सेवा में एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। रोहतास में पहली बार, इतने बड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श शुल्क (Fee) मात्र 100 रुपया रखा गया है।24 घंटे इमरजेंसी सुविधा और 24 घंटे दवा दुकान आपकी सेवा में तत्पर रहेगी।हॉस्पिटल के 20 किलोमीटर के दायरे में इमरजेंसी मरीजों के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा और कई क्षेत्रों से मरीजों के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी।”उद्घाटन के बाद, संध्या बेला में संगीत और साहित्य का अद्भुत संगम होगा। मशहूर भोजपुरी लोक गायिका तान्या जी अपनी गायिकी से समां बांधेंगी। साथ ही, क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहा है एक भव्य ‘कवि सम्मेलन’, जिसमें दुनिया में प्रतिष्ठित हास्य कवि शंभू शिखर सहित प्रतिभा यादव, दमदार बनारसी, शंकर कैमूरी, रूबिना अयाज, शादाब आजमी जैसे दिग्गज कवि अपनी रचनाओं से मनोरंजन करेंगे।””कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की उत्तम व्यवस्था है। किसी भी पूछताछ या ओपीडी नंबर लगाने के लिए आज ही हमारे हेल्पलाइन नंबर 9546315525 पर कॉल करें और विधिवत जानकारी प्राप्त करें।आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जरूर पधारें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं!”



