जमुई बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव की बताई जा रही है। इस युवक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है। यह डीजे पर बैठा हुआ था, वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके सिर में जा लगी। इसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के सर में एक गोली लगी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मृतक के परिजनों ने राजन उर्फ बब्बू और मृतक के चचेरे भाई विशाल कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से राजन ने छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



