करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत करगहर सेमरी बरहरी सहित कई गांवों में रमजान के महीने के आखिरी अलविदा जुम्मा की नमाज मस्जिद में अदा की गई। हाफिज ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इस पाक महीने में रमजान के रोजे रखते हुए यतीम बेसहारा गरीबों की मदद की और पूरी दुनिया को ये पैगाम दिया कि वह सब आपस में मिलजुल कर रहे तथा उन्होंने कहा कि इसी महीने में कुरान पाक नाजिल हुई जो सारी दुनिया के हर इंसान को इंसानियत का पैगाम देती है। पूरी दुनिया के अमन और चैन के लिए दुआ की गई



