मची अफरा-तफरी क्रूज में सवार 130 से 180 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, 32 अस्पताल में भर्ती
कोई जनहानि नहीं, न्यू ऑरलियन्स के मेयर ने हादसे को बताया ‘मिसीसिपी का चमत्कार’
Etv News 24 /ब्यूरो एजेंसी अमेरिका
न्यू ऑरलियन्स (अमेरिका)। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसीसिपी नदी पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेल टैंकर अटलांटिक एस्फाल्ट (Atlantic Asphalt) ने डॉक पर खड़े पर्यटक क्रूज जहाज अमेरिकन हेरिटेज (American Heritage) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद क्रूज में सवार पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय जहाज में करीब 130 से 180 पर्यटक सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बचावकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए क्रूज में सवार सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान 32 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, किसी की भी हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
इस बड़े हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद न्यू ऑरलियन्स के मेयर ने इसे ‘मिसीसिपी का चमत्कार’ करार दिया। हादसे में बड़ी संख्या में पर्यटकों के सवार होने के बावजूद सभी को सुरक्षित बचा लिया जाना राहत की बड़ी बात मानी जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों और टक्कर की परिस्थितियों को लेकर जानकारी सामने आनी बाकी है।




