प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो.हैदर की अध्यक्षता में 22 स्वास्थ्य संस्थान की सभी एएनएम का मासिक प्रतिवेदन से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में एच एमआई एस , एनसीडी, नियमित टीकाकरण एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही भव्या पोर्टल के सम्बंध में उन्मुखीकरण करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप कम उपलब्धि वाले संस्थान की एएनएम से कारण पूछते हुए अगले माह सौ प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार यूनिसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह डब्ल्यूएचओ के सुरेन्द्र प्रसाद एएनएम आशा कुमारी , बबिता कुमारी , कनु प्रिया , कामिनी कुमारी , मंजू कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।



