देहरादून उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है। मां का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
धामी बोले- मां का निधन अपूरणीय क्षति
सीएम धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
राजनीतिक जगत में शोक की लहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।




