पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर में चल रहा था उपचार
लंबे समय से थीं अस्वस्थ पति आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में हुआ था निधन, मां के निधन की खबर से शोक की लहर
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और गांव में ही उनका उपचार किया जा रहा था। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने की है।
मुख्यमंत्री की मां के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सावित्री देवी के निधन से परिवार में गहरा दुख है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी वर्ष 2020 में निधन हो गया था।
सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक क्षेत्र में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त किए जाने की उम्मीद है।




