मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर जताया गहरा शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
कहा- मां का संसार से विदा होना परिजनों के लिए अपूरणीय क्षति
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24 /संवाददाता वागीश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि माता कभी मरती नहीं हैं, बल्कि अपनी संतान को जन्म देकर और उसे संस्कार देकर अमर हो जाती हैं। भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में मां का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा कि ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ अर्थात मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। पूज्य माताजी के नश्वर शरीर का त्याग करना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके निधन का समाचार सुनकर वह मर्माहत हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
उपाध्याय ने जनता दल (यू) परिवार, उत्तर प्रदेश की जनता और देशवासियों की ओर से भी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावित्री देवी ने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। ओम प्रकाश उपाध्याय प्रदेश




