प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर वासुदेवपुर गोपालपुर भागीरथपुर मुक्तापुर आदि अखाड़ा के लोगों के साथ थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। स्थानीय लोगों से अपील की गई की मोहर्रम पर्व में अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें अखाड़ा के उस्तादों को थाने से निर्गत लाइसेंस कराने हैं। बैठक में स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग मुखिया चंदन कुमार उप मुखिया श्याम महतो आदि मौजूद थे।



