सासाराम/ ब्यूरो रिपोर्ट/ Etv News 24
सासाराम। शहर में आगामी रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में SDM डॉ. नेहा कुमारी और एसडीपीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के गणमान्य लोग और विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।



