प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण सड़क सहित कल्याणपुर चौक महावीर मंदिर के नजदीक सड़के झील में तब्दील है। जिससे आवा जाही करने वालों को बाइक सवार पैदल साइकिल सवार डरते डरते सड़क से गुजरते हैं।

वहीं दूसरी ओर गोविंदपुर खजूरी, बिरसिंहपुर बांकीपुर वारिसनगर क्षेत्र से गुजरने वाले लोग को फुलहरा ठाकुरबारी से लेकर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर के घर तक सड़क झील में तब्दील है!पानी बहाव का कोई उपाय नहीं है। बार-बार स्थानीय पदाधिकारी का ध्यान लोगों ने इस ओर आकृष्ट करने के बावजूद भी अब तक सड़क से पानी निकालने का कोई लाभ नहीं मिला है।

लोगों का कहना है कि अभी हल्की बारिश में यह हाल है!आगे झमाझम बारिश में क्या होगा। रात के समय अस्पताल जाने वाले बीमारी को काफी परेशानी हो रही है। कल्याणपुर चौक फुलहारा अजना, मालीनगर,सैदपुरआदि गांव के लोगों का कहना है।कि अभिलंब इस पर उच्च अधिकारी ध्यान देकर लोगों की समस्या को निजात दिलाने की गुहार लगाई है।



