26 नवंबर तक डासना जेल में रहेंगे सपा नेता, ईडी ने अदालत से आदेश मिलने के बाद लिया हिरासत में
गाजियाबाद कोर्ट से डासना जेल के लिए रवाना हुई ईडी की टीम
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक आजम खान अब 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आजम खान को लेकर गाजियाबाद कोर्ट से डासना जेल के लिए रवाना हो गई। ईडी की टीम उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल पहुंचाने के लिए लेकर निकली।
आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और अदालत की अगली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।




