दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद चर्चा में बेती महल की गदा, पुराने युद्धों में होता था इस्तेमाल
बेती महल के शस्त्रागार में दिखी 20-25 किलो वजनी गदा, राजा भैया ने बताईं खूबियां
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेती महल में दशहरे पर हुए शस्त्र पूजन के बाद अब रियासतकालीन पारंपरिक शस्त्र भी चर्चा में हैं। महल के शस्त्रागार में संरक्षित एक भारी-भरकम गदा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। राजा भैया ने अपने करीबी शुभचिंतकों को गदा की विशेषताओं और उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
करीब 20 से 25 किलोग्राम वजनी इस गदा का इस्तेमाल पुराने समय में राजे-रजवाड़ों के बीच होने वाले युद्धों में किया जाता था। बेती महल का शस्त्रागार रियासतकालीन पारंपरिक शस्त्रों की विरासत को संजोए हुए है। दशहरे के अवसर पर हुए शस्त्र पूजन की चर्चा के बीच महल में मौजूद इन पारंपरिक हथियारों को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
इस दौरान राजा भैया के करीबी केएन ओझा, गड़वारा निवासी अंजनी सिंह, पूर्व प्रधान छोट्टन सिंह, मनोज सिंह और गुड्डू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




