कुड़वार में मची अफरा-तफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दोनों मंजिलों में रखा सामान जलकर हुआ राख
कुड़वार (सुलतानपुर)। कुड़वार कस्बे के रामलीला मैदान के पास
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर के हलियापुर-सुलतानपुर मार्ग पर सोमवार को सुरेश अग्रहरि की हार्डवेयर दुकान और दो मंजिला गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही कुड़वार थाने के उपनिरीक्षक अंबरीष पाठक और उपनिरीक्षक बृजेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सिपाही अमरजीत सिंह और हरजीत यादव ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। वहीं, सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुकान और गोदाम में रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।




