करगहर रोहतास/Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदतपुर नहर पुल के समीप छठ घाट पर रविवार की देर रात अंतिम संस्कार कर लौट रही बस से डीजे कतर टूट गया जिससे आक्रोशित डीजे संचालकों और ग्रामीणों ने 10 परिजनों को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया तथा वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया । घायलों को पुलिस ने सीएचसी मैं भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चालक को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेहारी निवासी कामेश्वर सिंह की 95 वर्षीया माता बिलटनी कुंवर का निधन हो गया । अंतिम संस्कार के लिए परिजन बक्सर ले गए थे । जहां से वे रिजर्व बस द्वारा गांव लौट रहे थे । इस बीच जगदतपुर नहर पुल के तटबंधों पर व्रत कर रही महिलाओं के लिए डीजे और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी । जहां बांस के सहारे सड़क पार कर विद्युत तार ले जाया गया था । बस के गुजरते हैं विद्युत तार टूट गया । इससे आक्रोशित डीजे संचालक और बस में सवार लोगों से नोकझोंक हो गई । बात इतनी बढ़ गई की ग्रामीण बस में सवार लोगों को लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और गुस्से में बस को छतिग्रस्त कर दिया । इस घटना में रेहारी निवासी कामेश्वर सिंह ,धीरज कुमार, प्रिंस कुमार ,शंभू कुमार , ड्राइवर रामेश्वर प्रसाद ,उपेंद्र सिंह, श्रीनिवास सिंह , उदय सिंह ,राजेश पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए । बस में सवार लोगों के अनुसार ग्रामीणों ने चालक के मुंह और नाक से खून निकलने और मूर्छित होने तक जमकर पिटाई किया । जो ट्रामा सेंटर में आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।
वहीं दूसरी ओर इस घटना में जगदतपुर निवासी पूर्व प्रमुख धनजी नोनिया का पुत्र मोदा नोनिया भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे इलाज के लिए सीएससी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन पत्र लिखा जा रहा है । जिसके आलोक में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।




