प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार जख्मी हुए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि ज़ख्मियों की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के रसलपुर बघला गांव के 79 वर्षीय योगेंद्र राय, कुढ़वा गांव के 21 वर्षीय वीरेंद्र महतो के पुत्र मनजीत कुमार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के घोरनगर गांव के बिंदेश्वर राय के 24 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, ध्रुवगामा गांव के परमेश्वर राम के 26 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार शामिल है।



