डेहरी ऑन सोन, रोहतास/Etv News 24
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, उल्लास और हर्षोल्लास का पर्व है। उक्त बातें सोन राइजिंग स्कूल के निदेशक प्रशांत सिंह, तथा आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर के निदेशक आनंद सिंह ने अकस द्वारा आयोजित चुरा दही कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को पौधा देकर सम्मानित करने के उपरांत कहा। इन लोगों ने कहा कि सुबह से ही लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।घरों में तिलकुट, दही-चूड़ा, तिल-गुड़ एवं खिचड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। पर्व के महत्व पर बताया कि मकर संक्रांति न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, दान और परोपकार का संदेश भी देता है। इस दिन किया गया दान-पुण्य विशेष फलदायी माना जाता है।



