सासाराम/Etv News 24
जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह द्वारा नासरीगंज प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा, जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति एवं जन सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयीय कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहित में निष्पादित किए जाएं। साथ ही निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी महोदया ने नए कार्यालय निर्माण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें नासरीगंज प्रखंड एवं अंचल से जुड़े कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सभी सरकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हों।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा। उन्होंने सभी किसान बंधुओं से अपील की कि द्वितीय चरण में 17 से 21 जनवरी 2026 को अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अवश्य बनवा लें, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि रोहतास जिला में सुशासन एवं प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।



