प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में छापेमारी कर थाना कांड 21/25 के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से सहायक अवर निरीक्षक नौशाद अंसारी को दलबल के साथ भेजा गया।जहां बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम एक प्राथमिक की अभियुक्त सैदपुर गांव के स्वर्गीय विनोद सहनी के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।



